Gopalganj News: भोरे के कल्याणपुर पुरानी बाजार में गोदाम से लाखों की चोरी
गोपालगंज, अक्टूबर 16 -- Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के कल्याणपुर पुरानी बाजार में गुरुवार की रात चोरों ने एक गोदाम को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के गहने और नकद सहित लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली। चोर छत के रास्ते गोदाम में घुसे और सनमाइका का गेट तोड़कर अंदर रखे सामान चोरी कर लिए। शुक्रवार की सुबह दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। बताया जाता है कि बाजार निवासी शिवजी प्रसाद गुप्ता के छोटे पुत्र पंकज गुप्ता गोदाम में अन्य सामान के साथ साथ लाखों के गहने और साढ़े छह लाख रुपए नगद रखे हुए थे। गुरुवार की रात गोदाम बंद कर दुकानदार सोने चला गया। सुबह में चोरी की जानकारी हुई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच किया। थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.