Gopalganj News: भोरे की हर पंचायत में खुलेगा सुधा उत्पाद बिक्री केंद्र
गोपालगंज, जुलाई 26 -- Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रखंड की प्रत्येक पंचायत में जीविका एवं कॉम्फेड के संयुक्त तत्वावधान में एक-एक जीविका सुधा उत्पाद बिक्री केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए इच्छुक जीविका स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। प्रखंड परियोजना प्रबंधक नलिन रंजन ने बताया कि प्रत्येक पंचायत से एक लाभार्थी का चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से होगा। केंद्र खोलने के लिए 75 हजार रुपये का प्रावधान है। जिसमें 60 हजार रुपये वित्तीय सहायता मिलेगी, जबकि 15 हजार रुपये लाभार्थी को अंशदान देना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.