Gopalganj News: भोजपुरवा गांव में युवक को बुलाकर चाकू मार कर किया जख्मी
गोपालगंज, अगस्त 4 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाने के भोजपुरवा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक को सोमवार की देर शाम चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक शौकत अली का 18 वर्षीय बेटा शहनवाज अली बताया गया है। इलाज के लिए उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में चाकूबाजी में जख्मी युवक ने बताया कि वह अपने घर पर था। इस दौरान उसे कुछ युवकों ने गांव में बुलाया। जब वह गांव में पहुंचा तो उसके साथ आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौज की जाने लगी। युवक ने जब विरोध करना शुरू किया तो उसके ऊपर ताबड़तोड़ दो जगहों पर चाकू से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.