Gopalganj News: भैंसही गांव में नदी पार करने के दौरान तेज धार में बहकर युवक लापता, तलाश जारी
गोपालगंज, अगस्त 8 -- Gopalganj News: मांझागढ़, एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के भैंसही गांव में शनिवार की देर शाम नदी पार करने के दौरान तेज धार में बहने से एक युवक लापता हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की। लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। लापता युवक की पहचान भैंसही गांव निवासी बद्री यादव के पुत्र टिंकू यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार टिंकू यादव शनिवार की शाम बलुही गांव से भैंस चराकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बलुही नदी पार करने के दौरान अचानक वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और नदी में बह गया। आसपास में मौजूद ग्रामीणों ने युवक को बचाने का प्रयास करते हुए नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, नदी में पानी का बहाव काफी तेज था, जिसके कारण टिंकू को संभलने का मौका नहीं मिला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.