गोपालगंज, जुलाई 25 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के बनौरा एवं दिघवा धाती गांव के बीच पुराने भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के 08 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में एक पक्ष की गीता देवी, चंद्रमा पंडित, विजय पंडित, अभिषेक पंडित व अनूप पंडित और दूसरे पक्ष से कैलाश राय, अर्जुन कुमार व अंशु कुमारी शामिल हैं। इन्हें तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अनूप पंडित, अभिषेक पंडित एवं विजय पंडित की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सीएचसी पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अंकित कुमार पासवान ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद...