Gopalganj News: भूमि विवाद में दादा-पोते को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
गोपालगंज, अक्टूबर 10 -- Gopalganj News: कटेया। एक संवाददाता स्थानीय थाने के नगद पोईया गांव में भूमि विवाद में कुछ लोगों ने दादा- पोते को मारपीट कर जख्मी कर दिया।इस मामले में दस दिनों बाद दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में अंकुश यादव ने आरोप लगाया है कि 29 सितंबर की सुबह करीब सात बजे कमलेश यादव और जयप्रकाश यादव उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उसके बाबा बंका चौधरी को भी उन लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। उनके गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। यहीं नही आरोपितों ने उनके पुराने घर के करकट को तोड़कर नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.