Gopalganj News: भूमि विवाद में जानलेवा हमला कर किया घायल
गोपालगंज, अक्टूबर 11 -- Gopalganj News: भोरे। स्थानीय थाने के भानपुर गांव में निजी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले को लेकर गांव के बिलगू भगत ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि उनकी निजी जमीन पर जबरन कब्जा कर सड़क निकालने के लिए जयप्रकाश कुशवाहा, अलगू भगत व श्रवण कुशवाहा ने विगत 3 अक्टूबर को मिट्टी भरवा दिया। अगले दिन जब वह अपनी जमीन से मिट्टी हटाने और सफाई का कार्य कर रहे थे। तभी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। -------
विदेश भेजने के नाम पर ठगीविदेश भेजने के नाम पर 80 हजार की ठगी भोरे। स्थानीय थाने के जिगना दुबे गांव के राजू राम की पत्नी सुमित्रा देवी से विदेश भेजने के नाम पर 80 हजार रुपए की ठगी कर ली गई।मामले को लेकर फुलवरिया थाने के तकिया टोला मिश्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.