गोपालगंज, अगस्त 29 -- Gopalganj News: गोपालगंज। ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिले की 230 पंचायतों में जीविका सुधा बिक्री केंद्र खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लॉटरी के माध्यम से चयन के बाद सदर प्रखंड की भितभेरवा पंचायत में शनिवार को पहले जीविका सुधा बिक्री केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया। इसका उद्घाटन डीएम समीर सौरभ ने किया। उन्होंने बिक्री केंद्र का निरीक्षण भी किया। यह भी पढ़ें- Siwan News सीवान जिले का पहला जीविका दीदी सुधा केंद्र जियांय में खुला, डीएम ने किया उद्घाटन बिक्री केंद्र की जानकारी जानकारी के अनुसार, बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ के सहयोग से सात निश्चय-3 योजना के तहत सभी पंचायतों में सुधा बिक्री केंद्र खोलने की स्वीकृति मिली है। खुलने वाले सभी सुधा बिक्री केंद्र मुख्यमंत्री महिला रोजगार ...