गोपालगंज, अगस्त 29 -- Gopalganj News: गोपालगंज। करीब 12 दिनों से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को शनिवार की शाम मौसम ने राहत दी। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और इसके बाद जिले के अधिकांश हिस्सों में भादो की पहली हल्की से मध्यम बारिश हुई। कहीं तेज बौछारें पड़ीं तो कहीं रुक-रुक कर बारिश हुई। गोपालगंज शहर के अलावा बैकुंठपुर, सिधवलिया, बरौली, मांझा, फुलवरिया, पंचदेवरी सहित अधिकांश प्रखंडों में बारिश होने की सूचना है। अनुमान के मुताबिक जिले में करीब 7 मिमी बारिश हुई।

बारिश का प्रभाव बारिश से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं, लंबे समय से बारिश की कमी झेल रही धान सहित अन्य खरीफ फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हुई। खासकर ऊंचे खेतों में लगी धान की फसल को बारिश की सख्त जरूरत थी। नमी की कमी के कारण कई जगह धान की ...