Gopalganj News: भाकपा माले की दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू
गोपालगंज, अगस्त 13 -- Gopalganj News: कुचायकोट। सात सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार से दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की । कार्यकर्ताओं ने गरीबों, मजदूरों और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया है। इस दौरान प्रशासन को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया। पार्टी नेताओं नंदेश्वर राम, सतीश शर्मा, विजय सहनी और अरविंद शर्मा ने गरीब परिवारों को आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराने, मजदूरों को पेंशन, राशन की व्यवस्था बेहतर करने, बिजली की समस्या दूर करने तथा महिलाओं और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग की। मौके पर मुन्ना शर्मा, रविंद्र राम, शारदा देवी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- भाकपा माले ने प्रखंड कार्यालय पर किया सत्याग्रह व भूख हड़ताल यह भी पढ़ें- Chandauli News: भाकपा माले का 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.