गोपालगंज, सितम्बर 7 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार को हुईं सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में कबीरपुर गांव के विवेक कुमार, सोनवलिया गांव के विकास कुमार, जगदीशपुर गांव के हर्षित कुमार एवं शंकरपुर गांव की पिंकी देवी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

मारपीट में दो जख्मी बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के हमीदपुर गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में उमरावती देवी एवं नीलू कुमारी शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विभिन्न मामलों में तीन आरोपित गिरफ्तार बैकुंठपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार की रात विभिन्न गांवों में छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्त...