Gopalganj News: बैकुंठपुर में पुरुष नसबंदी को लेकर चलाया जा रहा अभियान
गोपालगंज, नवम्बर 29 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड की 22 पंचायतों में पुरुष नसबंदी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, हेल्थ सब सेंटरों पर पदस्थापित एएनएम, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों पर पदस्थापित सीएचओ एवं जीएनएम ग्रामीणों को पुरुष नसबंदी को लेकर जागरुक कर रहे हैं। इस दौरान पुरुषों में नसबंदी को लेकर उत्पन्न भ्रम को दूर किया जा रहा है। एमओआईसी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति आमजन में जागरूकता लाना एवं योग्य दंपतियों को इच्छित सेवा प्रदान करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.