गोपालगंज, अगस्त 26 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को पैगंबर हजरत महम्मद साहब का जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी के रूप में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीकत मंद शामिल हुए। विभिन्न गांवों से निकले जुलूस प्रखंड मुख्यालय से होकर कई गांवों में भ्रमण करते हुए गुजरे। इस दौरान अकीकत मंदों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के सम्मान में नारे लगाए।जु लूस को लेकर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उधर, कतालपुर वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से जश्ने ईद मिलादुन्नबी एवं पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीणों के बीच शरबत का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: दिघलबैंक में अकीदत के साथ नि...