Gopalganj News: बैकुंठपुर में ढाई किलोमीटर बिजली तार चोरी, आपूर्ति बाधित
गोपालगंज, अगस्त 9 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में चोरों ने करीब ढाई किलोमीटर विद्युत तार चोरी कर ली। जिससे कृषि फीडर के विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हो गयी। मामले में कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर राकेश कुमार सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि तार चोरी होने के कारण गम्हारी-बैकुंठपुर के बीच बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। कृषि फीडर के साथ घरेलू उपयोग के लिए लगाए गए अलग लाइन से भी आपूर्ति बंद हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.