गोपालगंज, अक्टूबर 23 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के मुंजा जगदीशपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल नौ लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया गया। जख्मी लोगों में एक पक्ष की प्रीति कुमारी, हरेराम प्रसाद, बसंती देवी, सरिता देवी, मीना देवी, दशरथ प्रसाद और रितिक रोशन शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की कीर्ति कुमारी और बबली कुमारी भी मारपीट में जख्मी हो गईं। मामले में बखरी पंचायत की मुखिया कंचन देवी ने शुक्रवार को थाने में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई । जिसमें उन्होंने अपनी दो शादीशुदा बेटियों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...