गोपालगंज, अगस्त 1 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के बैकुंठपुर थाने के खजुहट्टी गांव में शुक्रवार की मध्य रात चोरों ने एक मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवर व रुपए की चोरी कर ली। चोरी का विरोध करने पर गृहस्वामी को बंधक बनाकर उसकी पिटाई भी की गई। इसके बाद जान मारने की नियत से चोरों ने उन्हें तारकोल भी पिला दिया। जिससे गृहस्वामी बेहोश हो गए और चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। तारकोल पीने से गृहस्वामी व सारण जिले के एकमा थाने के चांद परसा गांव के संजय सिंह को गंभीर हालत में इलाज के लिए बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार व रिश्तेदार उन्हें इलाज के लिए लेकर मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी व...