Gopalganj News: बेलबनवा हनुमान मंदिर परिसर से हटाया गया अतिक्रमण
गोपालगंज, नवम्बर 5 -- Gopalganj News: कुचायकोट, बेलबनवा स्थित एनएच-27 किनारे हनुमान मंदिर परिसर में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। सीओ मनोरंजन कुमार शुक्ल और थानाध्यक्ष दर्पण सुमन के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की मदद से मंदिर परिसर में अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को हटवा दिया। इस दौरान अतिक्रमण वाले हिस्सों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर को अतिक्रमणमुक्त रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। धार्मिक स्थल के आसपास अतिक्रमण किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.