Gopalganj News: बेटियों से छेड़खानी के विरोध पर पिता सहित तीन को पीटा
गोपालगंज, अक्टूबर 23 -- Gopalganj News: भोरे। स्थानीय थाने के एक गांव में बेटियों से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता और दोनों बेटियों को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। इस दौरान एक बेटी के गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। मामले में धर्मेंद्र राम और मुरारी राम सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि 17 अगस्त 2026 की रात उक्त आरोपित घर में घुस गए और दोनों बेटियों के साथ छेड़खानी करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर पिता मौके पर पहुंचकर विरोध किए तो आरोपितों ने उनके साथ ही दोनों बेटियों की भी पिटाई कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.