Gopalganj News: बृजकिशोर हाल्ट के समीप गन्ने की खेत में लगी आग
गोपालगंज, अक्टूबर 26 -- Gopalganj News: गोपालगंज। छपरा-थावे रेलखंड के बृजकिशोर हाल्ट के समीप रेल लाइन के किनारे स्थित गन्ने की खेत में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग की लपटे उठने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने दो वाहनों से किसी तरह आग पर काबू पाया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रेमचन्द्र राम ने बताया कि अगलगी में करीब दस कट्ठे में लगी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। इधर, कुचायकोट प्रखंड के जीतबरदाहा गांव में पुआल में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.