Gopalganj News: बूंदाबांदी से 8 डिग्री गिरा पारा, धान की फसल पर संकट के बादल
गोपालगंज, अक्टूबर 29 -- गोपालगंज में तूफान का असर और मौसम अलर्ट Gopalganj News: गोपालगंज। चक्रवाती तूफान अर्नब का आंशिक असर जिले में बुधवार रात से ही दिखने लगा। गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और अधिकांश इलाकों में रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। जबकि सिधवलिया के कुछ इलाके में बौछारें गिरी। हालांकि, अधिकांश जगहों पर बारिश इतनी कम हुई कि जमीन भी ठीक से नहीं भींग पाई। तेज हवा का झोंका कुछ देर तक करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला। इसके बाद मौसम शांत हो गया। अब तक जिले में किसी नुकसान की सूचना नहीं है। बादल और बूंदाबांदी के कारण तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने शुक्रवार से शनिवार सुबह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.