गोपालगंज, जुलाई 25 -- Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड सभागार में शनिवार को बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में यूरिया की खरीद-बिक्री में कथित कालाबाजारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। यूरिया की किल्लत और किसानों को निर्धारित दर पर खाद नहीं मिलने को लेकर बीस सूत्री के प्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। इस मुद्दे को लेकर बैठक में प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा, जिससे बैठक का माहौल गरम हो गया।

किसानों की समस्याएं प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के किसानों को खेती के इस महत्वपूर्ण समय में यूरिया के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को निर्धारित दर पर यूरिया उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी होने के बावजूद कई ज...