Gopalganj News: बीडीओ की जांच में 32 बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्र में मिले 11 बच्चे
गोपालगंज, अगस्त 16 -- Gopalganj News: मांझागढ़ l बीते शुक्रवार को बंगरा पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या-66 के औचक निरीक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आई। बीडीओ वैभव शुक्ला ने सुबह 10:35 बजे केन्द्र का निरीक्षण किया तो नामांकित 32 बच्चों में महज 11 बच्चे उपस्थित मिले। इनमें भी सिर्फ चार बच्चे पोशाक में थे। निरीक्षण के दौरान सेविका इन्द्रावती देवी व सहायिका चुनिया देवी मौजूद थीं। लेकिन दोनों ने विभागीय परिधान नहीं पहन रखा था। केन्द्र पर बच्चों के लिए पोषाहार भी उपलब्ध नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया कि पूर्व के दिनों में भी अंडा वितरण नहीं किया गया था। राज्य में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को सप्ताह में दो दिन अंडा पोषाहार देने की व्यवस्था की गई है। वहीं,सेविका ने बताया कि गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण घर से खाना पकाकर लाया जात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.