Gopalganj News: बिल सुधार शिविर में मिले 61 में से 13 आवेदनों का निष्पादन
गोपालगंज, अगस्त 19 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के सभी बिजली कंपनी कार्यालयों में लगे विशेष बिजली बिल सुधार शिविर में बुधवार को कुल 61 शिकायतें मिलीं। जिसमें कंपनी के अधिकारियों ने स्पॉट पर ही 13 का निष्पादन कर दिया। अन्य शिकायतों का समाधान अगले सात दिनों में करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को दिए गए हैं। विशेष शिविर में सबसे अधिक शिकायत अधिक बिजली बिल से संबंधित थे। इसके अलावे झुके हुए पोल या ढीले तार, कम वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर, नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, नाम परिवर्तन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी शिकायतें भी उपभोक्ताओं की ओर से की जा रही हैं। कार्यपालक अभियंता आपूर्ति मो. इकबाल अंजुम ने बताया कि विशेष बिजली बिल सुधार शिविर का आयोजन गुरुवार को भी सभी डिविजन, अवर प्रमंडल व सेक्शन कार्यालयों में होगा।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.