गोपालगंज, अगस्त 25 -- Gopalganj News: थावे। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजली विभाग की छापेमारी टीम ने थावे थाना क्षेत्र के बगहा सैदा और बगहा निजामत गांव में कार्रवाई की। इस दौरान बिजली चोरी के आरोप में पांच उपभोक्ताओं के विरुद्ध थावे थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान टीम ने पाया कि संबंधित उपभोक्ता बिना वैध मीटर और कनेक्शन के एलटी लाइन में अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। कुछ मामलों में मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी किए जाने की बात सामने आई। विभाग ने इसे राजस्व की क्षति का मामला मानते हुए कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...