गोपालगंज, नवम्बर 10 -- गोपालगंज में बढ़ा वायु प्रदूषण Gopalganj News: गोपालगंज। शहर की हवा में घुलता प्रदूषण अब लोगों की सांसों पर भारी पड़ने लगा है। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद हवा की गुणवत्ता और चिंता बढ़ाने वाली हो गई है। पिछले चार-पांच दिनों से जिले की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 233 पर पहुंच गया। इसका असर अस्पतालों में भी दिखने लगा है। मॉडल सदर अस्पताल में मंगलवार को महज साढ़े छह घंटे में इलाज के लिए पहुंचे 80 मरीजों में आठ यानी करीब 10 प्रतिशत मरीज सांस लेने की परेशानी से पीड़ित थे। इनमें अधिकांश अस्थमा और टीबी के मरीज थे। बुजुर्गों, सांस और हृदय रोगियों के लिए प्रदूषित हवा परेशानी बढ़ा रही है।                 सोमवार को जिले का एक्यूआई 196 था, जो मंगलवार को बढ़कर 233 हो गया। विभिन्न ...