गोपालगंज, सितम्बर 25 -- Gopalganj News: गोपालगंज। दो दिनों से हो रही बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। करीब दस दिनों से अच्छी बारिश नहीं होने के कारण खेतों की नमी घटने लगी थी। गुरुवार से शुरू बारिश ने धान की फसल को संजीवनी दी है। जिले में करीब 90,200 हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। इनमें लगभग 80 फीसदी खेतों में अभी पौधों के बढ़ने और फलन का दौर चल रहा है। इस समय हुई बारिश से धान को पर्याप्त नमी मिलने की उम्मीद है।                      किसानों के अनुसार बारिश से धान के साथ आगामी रबी फसलों की तैयारी में भी फायदा होगा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बारिश ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें खेतों में नमी बनी रहने से रबी की बुवाई के समय सिंचाई पर निर्भरता कम हो सकती है। हालांकि तेज हवा के साथ हुई बारिश से सब्जी, दलहन और मक्के की फसल को कुछ जग...