Gopalganj News: बारिश पर भारी पड़ा आस्था का जुनून, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ भगवती नगर का महावीरी अखाड़ा मेला
गोपालगंज, सितम्बर 26 -- Gopalganj News: (पंचदेवरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) पंचदेवरी प्रखंड के भगवती नगर बाजार में आयोजित दो दिवसीय महावीरी झंडा मेला शनिवार की देर शाम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। बारिश के बावजूद मेले में श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। इंदरपट्टी, नंदपट्टी, भगवती नगर और रूपी बगही गांवों के अखाड़ों ने जुलूस के साथ मेले में भाग लिया।
उत्सव का माहौल जय हनुमान और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा बाजार भक्तिमय बना रहा। झमाझम बारिश के बीच भी युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। अखाड़ों में युवाओं ने पारंपरिक हथियारों से विभिन्न तरह के करतब दिखाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। भगवान महावीर, भगवान राम और भगवान कृष्ण की आकर्षक झांकियां भी मेले का मुख्य आकर्षण रहीं। अखाड़ों के साथ हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे और ध्वज जुलूस की शोभा बढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.