Gopalganj News: बाढ़ प्रभावित गांवों में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
गोपालगंज, अक्टूबर 14 -- Gopalganj News: मांझागढ़ । बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटरी क्लब गोपालगंज सिटी की ओर से विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बाढ़ प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, साथ ही, उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ मुफ्त में दवाइयां दी गईं। बाढ़ के बाद प्रभावित इलाकों में संक्रमण व मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए क्लब की ओर से यह पहल की गई। शिविर में रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. रहमत अली, उपाध्यक्ष डॉ. शिवेंदु तिवारी व क्लब के प्रथम चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने मरीजों की जांच की। चिकित्सकों ने लोगों को बीमारियों से बचाव, साफ-सफाई और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.