Gopalganj News: बाढ़ग्रस्त गांवों के महज 530 पशुपालकों के बीच बंटा चारा
गोपालगंज, अक्टूबर 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशु चारे के लिए पशुपालकों की परेशानी बनी हुई है। बाढ़ग्रस्त 38 गांवों के 10 हजार से अधिक पशुपालकों के लिए 17 स्थानों पर पशु सहायता केंद्र प्रस्तावित थे, लेकिन एक सप्ताह में सिर्फ बैकुंठपुर के पकहां में ही केंद्र खुल सका।
पशु सहायता केंद्र का उद्घाटन पशुपालन विभाग के अनुसार, यहां 530 पशुपालकों को चारा उपलब्ध कराया गया और करीब 1400 पशुओं का इलाज किया गया। गंडक का पानी निचले इलाकों में फैलने के बाद पशुपालकों ने मवेशियों के साथ ऊंचे स्थानों और तटबंधों पर शरण ली। तेज बहाव के कारण वे पर्याप्त चारा साथ नहीं ला सके। ऐसे में कई पशुपालक दूर-दराज के क्षेत्रों से चारा लाने को मजबूर हुए।
जिला प्रशासन की भूमिका जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.