Gopalganj News: बाजार से घर लौट रहा साइकिल सवार गंडक नहर में डूबकर लापता
गोपालगंज, जुलाई 11 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के समीप स्थित गंडक नहर में डूबकर शुक्रवार एक साइकिल सवार लापता हो गया। लापता साइकिल सवार की तलाश में स्थानीय गोताखोर गंडक नहर में कूद गए। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी साइकिल सवार का तो पता नहीं चला, लेकिन उसकी साइकिल को स्थानीय गोताखोरों ने बरामद कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मांझागढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।
घटना का विवरण मांझागढ़ थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि पिपरा गांव के इजहारुल हक शुक्रवार की शाम अपने घर से बाजार करने के लिए गए हुए थे। बाजार से सामानों की खरीदारी करने के बाद वे वापस अपने घर साइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। इस बीच वह साइकिल समेत गंडक नहर में गिर गए। गंडक की तेज धारा होने के कारण वे उसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.