गोपालगंज, सितम्बर 22 -- Gopalganj News: भोरे। प्रखंड की डूमर नरेंद्र पंचायत में बनने वाले विवाह भवन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विवाह भवन के निर्माण का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर विवाह भवन का निर्माण कराया जा रहा है, वह 'शनिचरी बाजार' के नाम से जानी जाती है। इस जमीन पर पहले से खेल का मैदान और बास्केटबॉल कोर्ट तैयार कराया गया है। प्रतिवर्ष यहां महावीरी झंडा का मेला भी लगता है। यहां विवाह भवन बनाकर खेल मैदान और सार्वजनिक स्थल के अस्तित्व को समाप्त किया जा रहा है, जिससे युवाओं और आम लोगों को भारी परेशानी होगी। विरोध प्रदर्शन में स्थानीय बीडीसी के पति संतोष कुशवाहा, लाली कुमार और सरपंच के पति वीर बहादुर बीन सहित काफी संख्या में ग्रामीण थे। मामले को लेकर मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र मांझी...