Gopalganj News: बाइपास निर्माण के लिए वन विभाग ने जमीन उपयोग की दी मंजूरी
गोपालगंज, अगस्त 31 -- Gopalganj News: गोपालगंज। एनएच-27 के दानापुर से तुरकहां नहर पुल के समीप एनएच-531 को जोड़ने वाली गोपालगंज बाइपास सड़क के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से सारण मुख्य नहर के किनारे स्थित 4.8 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की स्वीकृति मिलने के बाद पथ निर्माण विभाग ने मिट्टीकरण और गिट्टीकरण का कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
गोपलंगंज बाइपास सड़क का महत्व शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने और जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान चार जनवरी 2025 को 12.60 किलोमीटर लंबी गोपालगंज बाइपास सड़क के निर्माण की स्वीकृति दी थी। इसके निर्माण पर 10,351.31 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान है। ग्रामीण कार्य विभाग और गंडक विभाग से जमीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.