Gopalganj News: बाइक पार्टस की दुकान में लगी आग से लाखों की संपत्ति जली
गोपालगंज, अगस्त 23 -- Gopalganj News: गोपालगंज। मांझागढ़ थाने के कोईनी बाजार स्थित एक बाइक पार्टस दुकान में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लगने से दो बाइक सहित लाखों मूल्य की सामान जलकर राख हो गए। अगलगी का मुख्य कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट बताया गया। पीड़ित दुकानदार इसी गांव का धर्मेन्द्र बैठा ने बताया कि वह शाम के समय अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। रात के समय आसपास के लोगों ने दुकान से धुंए के गुब्बार निकलने की सूचना दी। मौके पर पहुंच कर देखा तो आग पूरे दुकान को अपने आगोश में ले लिया था। तब इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के साथ मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के मुकेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, जुलेखा कुमारी, पुरूषोत्तम कुमार, चांदनी कुमारी, रूपेश कुमार ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में दुकान में मरम्मती के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.