गोपालगंज, जुलाई 26 -- Gopalganj News: उचकागांव। स्थानीय थाना क्षेत्र के पेंदुला खास छठ घाट के समीप पुलिस ने एक बाइक की डिक्की से 25 बोतल देसी शराब बरामद की। इसके बाद बाइक व शराब जब्त की। वहीं, इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपित मौके से फरार हो गया। मामले में बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बाइक के मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...