Gopalganj News: बहन की छेंका में जा रहे स्कूटी सवार दो भाई स्कूली वैन के धक्के से जख्मी
गोपालगंज, जुलाई 4 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाने के डोमाहाता गांव के समीप शुक्रवार को स्कूल वैन की चपेट में आने से एक स्कूटी पर सवार दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी भाइयों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नगर थाने के हजियापुर-कैथवलिया गांव के ललन प्रसाद की बेटी का छेंका कुचायकोट थाने के सासामूसा गांव में जाने वाला था। छेंका के साथ उसका बेटा नीतीश कुमार व भतीजा रोहित कुमार एक स्कूटी पर सवार होकर अपने घर निकले थे। वे जैसे ही मांझागढ़ थाने के डोमाहाता गांव के समीप पहुंचे कि तेज रफ्तार से जा रही एक स्कूली वैन ने उनकी स्कूटी में जोदार टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.