Gopalganj News: बस पड़ाव और गली सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ ने बढ़ाई परेशानी
गोपालगंज, सितम्बर 25 -- Gopalganj News: गोपालगंज। भादो के अंतिम दौर में बुधवार की आधी रात से शुरू हुई बारिश ने शुक्रवार को शहर से गांव तक जनजीवन प्रभावित कर दिया। लगातार बरसाती मौसम के कारण शहर की कई गली-सड़कों पर कीचड़ और हल्का जलजमाव हो गया। राजेंद्र बस पड़ाव, राजेंद्र नगर, सरेया, जादोपुर रोड, बरई टोला रोड समेत करीब एक दर्जन इलाकों में लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के बीच सड़कों पर फिसलन बढ़ने से दोपहिया वाहन चालकों की मुश्किलें और बढ़ गईं। दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने से सामान्य दिनों की अपेक्षा शहर में लोगों की आवाजाही कम रही। इसका असर बाजार के कारोबार पर भी दिखा। कई दुकानों पर ग्राहक कम पहुंचे। बस पड़ाव और प्रमुख चौक-चौराहों पर भी अपेक्षाकृत कम भीड़ नजर आई। ग्रामीण इलाकों में भी रास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.