Gopalganj News: बल्व निमंत्रण के साथ देवी की अगुवानी को तैयार शहर, पंडालों में आज विराजेंगी शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा
गोपालगंज, अक्टूबर 16 -- गोपालगंज में दुर्गापूजा की तैयारियां पूरी Gopalganj News: गोपालगंज। शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा के स्वागत में गोपालगंज शहर से लेकर गांवों तक भक्ति का रंग गहरा गया है। कहीं भव्य पूजा पंडालों में मां का दिव्य दरबार सजा है तो कहीं रंग-बिरंगी रोशनी से सड़कों की रंगत बदल गई है। मां दुर्गा की सपरिवार प्रतिमाएं पंडालों में विराजमान हो चुकी हैं। शुक्रवार को षष्ठी तिथि पर बिल्व निमंत्रण, अधिवास और बोधन की पारंपरिक रस्मों के साथ देवी की अगवानी की तैयारी की गई। अब शनिवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना और पट खुलने के साथ श्रद्धालु मां के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर सकेंगे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूजा समितियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मां के स्वागत में सजे पंडाल और जगमगाती सड़कें दुर्गापूजा के उल्लास को और बढ़ा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.