Gopalganj News: बरौली में बिजली के तारों की चोरी करने वाले पांच युवक चढ़े पुलिस के हत्थे
गोपालगंज, अक्टूबर 24 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के बरौली थाने के जोकहां बांध, सोनवर्षा गांव से लेकर मोहद्दीपुर पकड़िया गांव तक लगाए गए बिजली के तार की चोरी करने के मामले में पुलिस की टीम ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से 15 बंडल बिजली के तार, करीब आधा बंडल खुला तार, एक पिकअप, दो बाइक व पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए युवकों में सिधवलिया थाने के सदौवा कोठी गांव का विनोद कुमार, हसनपुर मठिया गांव का सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, रामपुर गांव का रूपेश कुमार मिश्रा, पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाने के डुमरा गांव का निलेश साह व बेलवा माधो गांव का बबलू कुमार शामिल हैं। शनिवार को पूछताछ करने के बाद पकड़े गए युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसकी जानकारी बरौली थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.