Gopalganj News: बरौली में चोरी की बैट्री के साथ युवक गिरफ्तार
गोपालगंज, अगस्त 9 -- Gopalganj News: गोपालगंज। बरौली थाने की पुलिस ने चोरी की बैट्रीके साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव का अंकु कुमार बताया गया है। पुलिस ने बताया कि बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में स्थित ग्रामीण बैंक के सामने खड़ी एक ट्रैक्टर से बैटरी की चोरी कर ली गई थी। मामले में शनिवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम मामले की छानबीन कर रही थी। इस बीच शक के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ की गई तो उसने बैट्री चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद रविवार को पूछताछ कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.