Gopalganj News: बरौली के माधोपुर थाने के कल्याणपुर गांव में पोखरे में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत
गोपालगंज, अगस्त 28 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के माधोपुर थाने के कल्यापुर गांव में शुक्रवार की सुबह पोखरे में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक कल्याणपुर गांव के द्वारिका राम का 20 वर्षीय बेटा रवि कुमार था। घटना की सूचना मिलने के बाद माधोपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया।
घटनास्थल की जानकारी घटना के संबंध में मृत युवक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को रवि अपने घर से एक किलो मीटर की दूरी पर स्थित पोखरे में नहाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान वह पोखरे में डूब गया। पोखरे में डूबने की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और उसके शव को पोखरे से बाहर निकाला गया। इसके बाद घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.