गोपालगंज, जुलाई 27 -- Gopalganj News: उचकागांव। प्रखंड के बलेसरा स्थित बड़वा मठ परिसर में 29 जुलाई से बाबा भूतनाथ विश्व शांति मानव नैतिक उत्थान ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ होगा। यज्ञ को लेकर मठ परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बाबा भूतनाथ संस्थान के प्रवक्ता परशुराम सिंह निर्मल उर्फ मामा श्री ने बताया कि महायज्ञ का समापन 6 अगस्त को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ होगा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन, धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन तथा आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यज्ञ को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में काफी उत्साह का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...