गोपालगंज, अक्टूबर 8 -- बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में बदलाव Gopalganj News: गोपालगंज। गोपालगंज में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर तस्वीर में कई सकारात्मक बदलाव सामने आए हैं, लेकिन शिशु पोषण के मोर्चे पर चिंता भी बढ़ी है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 के अनुसार प्रसव के बाद दो दिनों के भीतर स्वास्थ्यकर्मी से जांच कराने वाली माताओं का आंकड़ा 53.9 से बढ़कर 73 फीसदी हो गया है। वहीं, घर में जन्मे बच्चों को 24 घंटे के भीतर स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का आंकड़ा शून्य से बढ़कर 7.9 फीसदी पहुंचा है।                  बच्चों को प्रसव के दो दिनों के भीतर स्वास्थ्यकर्मी से जांच मिलने का आंकड़ा भी 54.2 से बढ़कर 79.1 फीसदी हो गया। बुखार या सांस संबंधी संक्रमण वाले बच्चों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का अनुपात 61.5 से बढ़कर 76.2 फीसदी हुआ ह...