गोपालगंज, अक्टूबर 27 -- Gopalganj News: फुलवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के पकौली नारायण गांव में विगत 25 अक्टूबर को एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक की आंख के नीचे चाकू लगा, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक गांव का ही नौशाद उर्फ लड्डू बाबू है। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में घायल नौशाद उर्फ लड्डू बाबू ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही मोहम्मद आजम को नामजद आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपित अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से आपत्तिजनक सामान लाकर नौशाद के घर में रखने का प्रयास कर रहा था। यह भी पढ़ें- Amroha News: हसनपुर में मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला, ह...