Gopalganj News: फुलवरिया में जानलेवा हमले के मामले में तीन गिरफ्तार
गोपालगंज, सितम्बर 14 -- Gopalganj News: फुलवरिया, एक संवाददाता स्थानीय पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में मांझा गोसाई गांव का संदीप गिरि और बथुआ बाजार का इरशाद अली व जमालुद्दीन आलम शामिल है। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही शेष आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.