गोपालगंज, सितम्बर 24 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के फुलवरिया थाने के मांझा गोसाई गांव में गुरुवार की सुबह निजी स्कूल बस से कुचल कर एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृत मासूम बच्ची पृच्छा कुमारी डेढ़ वर्ष थी, जो गांव के निवासी अभ्यास पटेल की पुत्री थी।

घटना के बाद का दृश्य घटना की सूचना पर आक्रोशित ग्रामीण स्कूल बस को रोक कर चालक को पकड़ लिए। साथ ही पुलिस के हवाले करने वाले थे, इसी बीच स्थानीय सरपंच परमानंद चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां चालक सहित बस को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराए। वहीं घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। अपनी इकलौते संतान मासूम बच्ची की मौत के बाद माता सोनी देवी दहाड़ मार कर रोने लगी, जहां मोहल्ला की महिलाएं सांत्वना देने में लगी हुई थी।

परिजनों का बयान मृतक मासूम बच्ची के पि...