गोपालगंज, सितम्बर 4 -- Gopalganj News: गोपालगंज। उचकागांव थाने के जलालदी टोला गांव के एक शख्स ने नगर थाने में फर्जी तरीके से उनकी जमीन को रजिस्ट्री करने का आरोप लगाकर 14 भू-माफियाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

फर्जी जमीन रजिस्ट्री का मामला पीड़ित डॉ. मो. कमरान ने पुलिस को बताया है कि उनकी जमीन शहर के राजेन्द्र नगर वार्ड नंबर 22 मोहल्ले है। जिसे अवधेश चौहान समेत अन्य लोगों ने फर्जी कागजात के आधार पर बेच दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

ATM कार्ड से पैसे चोरी एटीएम कार्ड बदलकर 21 हजार रुपए उड़ाए गोपालगंज। सिधवलिया थाने के कल्याणपुर मठिया गांव के सुमन सिंह की पत्नी रिंकी देवी का एटीएम कार्ड बदलकर साइब...