गोपालगंज, अगस्त 7 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को 'सबका सम्मान-जीवन आसान' अभियान के तहत जनता दरबार लगाया गया। जिसमें डीएम समीर सौरभ व एडीएम राजेश्वरी पांडेय ने विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की समस्याओं पर सुनवाई की। डीएम ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर तत्काल बातचीत कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास, राशन कार्ड, अतिक्रमण, विद्युत, पेयजल व अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मामलों की शिकायतें प्राप्त हुईं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जनता दरबार में 89 परिवादों की हुई सुनवाई, सात दिनों में कार्रवाई का निर्देश : डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...