गोपालगंज, अक्टूबर 12 -- Gopalganj News: प्रधानाध्यापकों ने सीखा समेकित वित्तीय प्रबंधन प्रणाली का गुर गोपालगंज। शहर के एसएसए बालिका प्लस टू स्कूल परिसर में सोमवार को सीएफएमएस 2.0 (एसएनए स्पर्श) के तहत प्रशिक्षण सह उन्नमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी। इसमें एसएनएस स्पर्श पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रधानाध्यापकों को समेकित वित्तीय प्रबंधन प्रणाली की जानकारी की गयी। दो सत्रों में आयोजित इस कार्यशाला में हथुआ अनुमंडल के सात प्रखंडों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। कार्यशाला का उद्घाटन डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान शिवम द्वारा द्वीप जलाकर किया। कार्यशाला का उद्देश्य जिले के सभी प्राथमिक, मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों में वित्तीय कार्यों के निष्पादन की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाना था। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: प्रधानाध्या...