Gopalganj News: प्रधानाध्यापकों को समेकित वित्तीय प्रबंधन प्रणाली का दिया जाएगा प्रशिक्षण
गोपालगंज, अक्टूबर 11 -- Gopalganj News: पंचदेवरी, एक संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना के निर्देश पर विद्यालयों में सीएफएमएस 2.0 (एसएनए स्पर्श) लागू करने को लेकर प्रधानाध्यापकों को आज और कल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान से संबंधित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला भी आयोजित होगी। इस संबंध में डीईओ अमरेंद्र कुमार पांडेय ने सभी बीईओ को निर्देश जारी किया है। प्रशिक्षण का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर को एसएस बालिका प्लस टू स्कूल के परीक्षा भवन में होगा। 12 अक्टूबर को हथुआ अनुमंडल के भोरे, कटेया, फुलवरिया, उचकागांव, पंचदेवरी और विजयीपुर प्रखंडों के प्रधानाध्यापकों का प्रशिक्षण होगा। वहीं 13 अक्टूबर को गोपालगंज अनुमंडल के थावे, मांझा, गोपालगंज, बैकुंठपुर, सिधवलिया, बरौली और कुचायकोट प्रखंडों के प्रधानाध्यापक शामिल होंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.