Gopalganj News: प्रथम पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
गोपालगंज, अगस्त 23 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर में शनिवार को पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक स्व. काली प्रसाद पांडेय की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल सहित अन्य उपस्थित जनों ने पूर्व सांसद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व. काली प्रसाद पाण्डेय किसी जाति नहीं जमात के नेता थे। 45 सालों की राजनीतिक जीवन के बावजूद उनका कोई भी विरोधी नहीं। इसका प्रमुख कारण था कि वे सबको साथ लेकर चलने वाले इंसान थे। कहा कि स्व पाण्डेय के पास किसी जाति, वर्ग या किसी दल का कोई अपनी समस्या लेकर जाता था तो वे बिना किसी भेदभाव के उसके समाधान का प्रयास करते थे। मौके पर डॉ. अमर, रौशन श्रीवास्तव, अधिवक्ता कुमार अभिज्ञान त्रिवेदी, मोहित पाठक आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.